Move to Jagran APP

राहुल के हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांगते हैं भाजपाई: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहुंची तिलोई विधानसभा के सिंहपुर ब्लाक के खरावा गांव में बने हेलीपैड पर। यहां से गांव पहुंच लोगो से शुरू की मुलाकात।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 02:33 PM (IST)
राहुल के हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांगते हैं भाजपाई: प्रियंका
राहुल के हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांगते हैं भाजपाई: प्रियंका

अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई राहुल के हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांग रहे हैं। हार के डर से वह ऐसा कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मेरा सुबूत यहां की जनता है। राहुल हिंदुस्तान के हैं, हिंदुस्तानी हैं। वहीं, खरावां गांव में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां अमीर लोगों के लिए हैं, इन्होंने किसानों-गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया। ये देश की सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन किसान हितों की सुरक्षा की बात नहीं करते। देश के बड़े-बड़े उद्योगपति पैसा लेकर भाग गए और वहीं, कर्ज न चुका पाने वाले किसानों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपाई राहुल के हिंदुस्तानी होने पर सवाल उठा रहे हैं। वह सभी बकवास कर रहे हैं। सच्चाई क्या है आप लोग खुद जानते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में रोजगार घटे हैं, जो 43 साल का रिकार्ड इन पांच साल में टूटा है। कहा कि आज मनरेगा मजदूरी ठेकेदारी प्रथा से हो रही है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो डेढ़ सौ दिन का रोजगार मजदूरों को मिलेगा। राहुल आपके बीच बैठकर जब बात करते हैं और जब आप उनसे सवाल करते हैं तो वे खुश होते हैं। प्रियंका ने कहा सरकार ने अगर काम किया होता तो चुनाव के समय झूठ बातें न फैलाते। धर्म की बात न करते, पाकिस्तान की बात न करते। हम अपने समर्पण के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। कहा ये सरकार जन विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी है। 

अमेठी  की जनता का आदर नहीं करतीं स्मृति
प्रियंका वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जूते बांट रही हैं। ये लोग यहां की जनता का आदर नहीं करते। यहां की जनता ने कभी घूस नहीं ली, भीख नहीं मांगी। कहा इनकी नीयत ठीक नहीं है। ये चाहते हैं राहुल का अपमान हो, लेकिन ऐसा नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.