Move to Jagran APP

तीन संवाद के साथ प्रियंका का 2022 पर फोकस

अमेठी कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आम चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM (IST)
तीन  संवाद के साथ प्रियंका का 2022 पर फोकस
तीन संवाद के साथ प्रियंका का 2022 पर फोकस

अमेठी : कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आम चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष व अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान 2022 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से ही लग जाने की सीख देती दिख रही हैं। प्रियंका का फोकस देश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के साथ सूबे की सियासत में भी बदलाव लाने की है। प्रियंका को बखूबी मालूम है कि अगर यूपी में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज होना है तो उसके लिए कड़ी मेहनत की जरुरत है।

loksabha election banner

अमेठी में प्रचार के लिए आई प्रियंका अपनी हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही यूपी की सत्ता में आने के लिए अभी से ही पूरे मन से लग जाने की अपील करने से नहीं चूक रही हैं। बुधवार को मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद में भी कहा। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अनिल शुक्ला, दिनेश तिवारी, अनुराग शुक्ला आदि से कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करना मेरा लक्ष्य है। 2019 में हम जीत को हासिल करेंगे ही हमारा लक्ष्य वर्ष 2022 में प्रदेश की सरकार बनाने का है। अभी से इसकी तैयारी करनी है। शाहगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कश्यप व सदाशिव यादव से कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सभी को दिल्ली में बुलाऊंगी 2022 प्रदेश में सरकार होगी, जैसा राजीव गांधी के समय में था। यही बात गौरीगंज के बनी में पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर के घर भी कहा कि 2019 के साथ आप सभी 2022 की तैयारी भी करिए। प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी।

शुक्रवार को अयोध्या जाते समय भी मोहनगंज में महिलाओं से बातचीत के दौरान भी प्रियंका का फोकस 2022 पर रहा। प्रियंका ने कहा कि अब मैं लगातार आती रहूंगी, आप सभी आगे के लिए भी तैयार रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.