Move to Jagran APP

आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं गरीब, मजदूर व किसान

प्रियंका के निर्देश पर महिला सुरक्षा बाल विकास अधिकरण द्वारा अमेठी के बंदोईया गांव में बाटी गई राहत किट

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:03 AM (IST)
आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं गरीब, मजदूर व किसान
आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं गरीब, मजदूर व किसान

अमेठी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर महिला सुरक्षा बाल विकास अधिकरण संस्था की तरफ से अमेठी विधान सभा क्षेत्र के बंदोईया गांव में गरीब, मजूदर व किसान को राशन किट दी गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि मानवता और मदद करना कांग्रेस की परंपरा रही हैं। आपदा में सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर व किसान प्रभावित होते हैं। हमारी पार्टी ऐसे लोगों की सेवा के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

prime article banner

विधानसभा प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर व किसान की पार्टी हैं। कांग्रेस उनका दुख दर्द समझती हैं। संकट के समय में ऐसे लोगों की सेवा के लिए कांग्रेस सबसे आगे रहती हैं। प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा विकास अधिकरण संस्था की तरफ से राशन किट के साथ ही बच्चों को दूध व बिस्कुट भी दिया गया। राशन किट मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संस्था की संरक्षक नगमा व चेयरमैन अरुण त्रिपाठी के प्रति आभार प्रकट किया। सर्वेश सिंह, आईपी माली, आसिफ, अनुज त्रिपाठी, शुभम सिंह, पंकज मिश्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.