Move to Jagran APP

राहुल का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

अमेठी : बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गौरीगंज पहुंचने से पहले भाजपा किसान मो

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:37 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:37 AM (IST)
राहुल का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
राहुल का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

अमेठी : बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गौरीगंज पहुंचने से पहले भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों व महिलाओं ने हनुमान तिराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों व भाजपाइयों को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने राहुल पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया और राहुल वापस जाओ के नारे लगाते हुए सभी कलेक्ट्रेट जाने की जिद करने लगे। इसी बीच पुलिस व भीड़ के बीच धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को खदेड़ा, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस बल प्रयोग करने से इंकार कर रही है।

loksabha election banner

बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी व भाजपा नेता महेश सिंह की अगुवाई में ग्रामीण व महिलाएं कलेक्ट्रेट के लिए हाथ में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते जा रहे थे। मामले की जानकारी पर भारी मात्रा में पुलिस बल हनुमान तिराहा पहुंचा और बैरियर लगाकर रोक लिया। मौके की नजाकत देख एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार व एसडीएम अमेठी धीरेंद्र कुमार भी पहुंचे गए और लोगों को समझाने में जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धक्का मुक्की कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसे देख पुलिस ने भी बल प्रयोग किया और सभी को लाठी लेकर खदेड़ लिया। यही नहीं पुलिस ने कईयों पर लाठी भाजी, जिसमें किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत कई महिलाएं घायल हुई है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि कलेक्ट्रेट मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र थे। इस लिए सभी को हनुमान तिराहे पर रोका गया। ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में न भिड़े। सभी बैरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे थे। मौके पर तैनात फोर्स ने बस उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसमें भगदड़ मच गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.