पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक
राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कालेज में नारी शक्ति मिशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:00 AM (IST)
अमेठी : राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कॉलेज पीपरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित नारी शक्ति मिशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीपरपुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे मे विस्तार से बताया और नारी शक्ति तथा सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। थाना प्रभारी ने छात्राओं से निर्भीक रहने तथा किसी भी मुश्किल का हिम्मत से सामना करने की अपील की। कहाकि अराजकतत्वों से डरने की जरूरत नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव उपलब्ध है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. पूनम मिश्रा, डॉ. हरिराम, डॉ. सर्वेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें