स्मैकियों के सहारे हत्यारों तक पहुंचने की जुगत में पुलिस
तिलोई (अमेठी): मोहनगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में देर रात घर लौट रहे किसान की धारद
तिलोई (अमेठी): मोहनगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में देर रात घर लौट रहे किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन चौबीस घटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अब स्मैकियों के सहारे क्लू की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों की धरपकड़ भी की है।
शुक्रवार की रात साइकिल से घर लौट रहे मुकेश मिश्रा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू
की। हत्याकाड के खुलासे को लेकर पुलिस कप्तान व अपर पुलिस अधीक्षक काफ गंभीर हैं। दोनों अधिकारी लगातार मोहनगंज पुलिस से जांच में होने वाली प्रगति की जानकारी ले रहे हैं तो मोहनगंज पुलिस के लिए भी हत्याकाड चुनौती बना हुआ है। पुलिस का शक स्मैकियों पर है। क्षेत्र के तमाम स्मैकिए पुलिस के गिरफ्त में हैं।
दस साल पहले भाई की भी हुई थी हत्या : वर्ष 2008 में मृतक के भाई सुरेश मिश्रा की उसी स्थान पर हुई हत्या को पुलिस महज इत्तिफ ाक भले ही मान रही है, लेकिन पुलिसिया इत्तिफ ाक लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि दस साल पहले हुई भाई की हत्या से इस हत्या के तार जुड़े नहीं है। एक ही स्थान पर हुई दोनों भाइयों की हत्या इत्तिफ ाक नहीं हो सकती। यह बात दीगर है कि दोनों भाइयों की कोई रंजिश नहीं होने के चलते पुलिस को राजफाश की राह नहीं दिख रही है।
कोट
हत्याकांड की जांच में टीमें लगी हुई हैं। अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। कुछ लोगों को उठाया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश होगा।
-अनुराग आर्य,एसपी अमेठी