आढ़त पर लगे ढेर, सरकारी क्रय केंद्र पड़े सूने
सिंहपुर ज्यादातर धान की फ सल कट चुकी है और अब बिक्री का समय है लेकिन यहा बने सरकारी
सिंहपुर : ज्यादातर धान की फ सल कट चुकी है और अब बिक्री का समय है, लेकिन यहा बने सरकारी क्रय केंद्र सूने पड़े है। वहीं व्यापारियों के फ ड और चबूतरों पर धान के ढेर लगे हैं। चावल का औसत कम निकलने के डर से क्रय एजेंसिया धान खरीद से कतरा रही हैं, जिसके चलते किसान औने पौने दाम पर अपनी फ सल बेचने को मजबूर है।
विकास खंड क्षेत्र के विपणन शाखा के साथ ही साधन सहकारी समिति सातनपुरवा, फू ला व टेढ़ई सहित चार धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे जागरण टीम ने जायजा लिया तो इन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। अहोरवा भवानी स्थित विपणन शाखा पर बने क्रयकेंद्र पर खरीद संबंधी बैनर जरूर लटकता मिला, लेकिन अपनी उपज बेचने के लिए किसान नहीं दिखाई पड़े। केंद्र पर बैठे एक व्यक्ति ने खुद को कर्मचारी बताते हुए केंद् प्रभारी के जिला मुख्यालय पर मीटिंग में जाने की बात बताई। जानकारी करने पर पता चला कि सिर्फ मोटा धान ही खरीदा जाएगा। इसके लिए किसानों को टोकन बाटने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं इन केंद्रों से मानक के अनुरूप चावल न निकलने की बात कहकर किसानों को चलता कर दिया जा रहा है। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी धान खरीद न शुरू होने से आढ़तियों और बिचौलियों की बल्ले बल्ले है, जिम्मदारों की मनमानी कार्यशैली के चलते बिचौलिए किसानों से कम दामों पर धान खरीद रहे हैं।
-गंडव रोग प्रभावित धान की खरीद नहीं
इस बार फ सल अच्छी होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन गंडव रोग ने धान की फ सल चौपट कर दी। रोग लगने से कम फ सल उत्पादन ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी।