विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ के मंत्री के साथ अमेठी में जिला बदर अपराधी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 12:00 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री के साथ जिला बदर अपराधी घूम रहे हैं। अमेठी में मंत्री मोहसिन रजा के साथ ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ के मंत्री के साथ अमेठी में जिला बदर अपराधी
योगी आदित्यनाथ के मंत्री के साथ अमेठी में जिला बदर अपराधी

अमेठी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपराध तथा अपराधी पर अंकुश लगाने के प्रयास में है, लेकिन उनके मंत्री के साथ जिला बदर अपराधी घूम रहे हैं। मामला अमेठी का है, जहां प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिला बदर अपराधी भी शामिल हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर के 70 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रभारी मंत्री सूचना एवं प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ बोर्ड के राज्यमंत्री मोहसिन रजा भी एक मदरसे में पहुंचे थे। उनके साथ ही जिला बदर अपराधी भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

अहमद अली को बीती 29 जुलाई को पुलिस की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने जिला बदर घोषित किया था। इसके साथ ही क्षेत्र में इसकी मुनादी भी की गई थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमरौली थानाक्षेत्र के बरसंडा के तेतारपुर गांव के गुलशने तैबा मदरसे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम में उनके साथ जिला बदर अपराधी भी मौजूद था। 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ही अखिलेश यादव सरकार पर कुख्यात अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती थी। स्वतंत्रता दिवस भाजपा की कलई खुल गई। विवादों में रहने वाले मंत्री मोहसिन रजा के साथ अमेठी में जिला बदर अपराधी मंच पर था।

यह भी पढ़ें: एकेटीयू के निलंबित रजिस्ट्रार यूएस तोमर को राज्य सरकार ने किया बर्खास्त

मंत्री जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे उसी में बेखौफ अपराधी पुलिस और नेताओं के बीच थाना बाजार शुक्ल का जिला बदर अपराधी अहमद अली अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा मे गुलशने तैबा मदरसा में देखने को मिला। अपराधी अहमद अली को जिला बदर करने का आदेश किसी तत्कालीन डीएम ने नहीं, बल्कि मौजूदा डीएम योगेश कुमार ने ही किया है।

यह भी पढ़ें: हां, देश का मुस्लिम समाज भयभीत है: शिवपाल यादव

एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करवाकर जिला बदर अपराधियों को जिले के बाहर भेजा जाएगा अन्यथा उनकी गिरफ्तारी होगी। इस संबंध में एसओ बाजारशुकुल विनोद मिश्रा ने बताया कि कस्बे के अहमद अली को जिला बदर किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।