विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

39 लाख की लागत से होगा कंचाना बाईपास मार्ग व नाले का निर्माण

By JagranEdited By:
Published: Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM (IST)

(अमेठी) नगर पालिका अध्यक्ष ने मंगलवार को नगर की सबसे बदहाल सड़क कंचाना बाईपास के निर्माण्

39 लाख की लागत से होगा कंचाना बाईपास मार्ग व नाले का निर्माण
39 लाख की लागत से होगा कंचाना बाईपास मार्ग व नाले का निर्माण

(अमेठी) : नगर पालिका अध्यक्ष ने मंगलवार को नगर की सबसे बदहाल सड़क कंचाना बाईपास के निर्माण का शिलान्यास किया है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कंचाना बाईपास इंटर लाकिग मार्ग के दोनों छोर पर नाले का भी निर्माण होगा। जिससे मार्ग पर हमेशा रहने वाले जलभराव से भी छुटकारा मिल जाएगा।

नगर पालिका के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की लागत 38 लाख 76 हजार रुपये है। यही नहीं पालिका अध्यक्ष ने नगर के वार्ड नंबर पांच दलित बस्ती जेर मस्जिद में नौ लाख 36 हजार की लागत से 114 मीटर लंबी इंटर लाकिग मार्ग का भी शिलान्यास किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने बताया कि इस मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जायेगा। ये दोनों सड़कें 15 वां वित्त आयोग से बनेगी। बताते चलें कि नगर के वार्ड नंबर छह में कंचाना बाईपास करीब एक दशक से बदहाल अवस्था में है। जिससे इस मार्ग पर आवागमन के साथ साथ छात्र छात्राओं को भी विद्यालय आने जाने में बहुत दुश्वारियां झेलनी पड़ती थी। इस मार्ग पर हमेशा जलभराव और कीचड़ रहने से लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर थे। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार काम करने पर विश्वास रखती है। उन्होंने जनता से जो वादा किया, वह पूरा किया है। नगर को सोलर लाइट, हाई मास्क, नगर को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था, पूरे नगर में कूड़ा निस्तारण हेतु कूड़ा गाड़ी के भ्रमण के साथ ही पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। प्रधान मंत्री आवास सबको सुलभ कराया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नगर में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ पहुंचाया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार, एई आशुतोष सिंह, जेई आरके श्रीवास्तव, स्वच्छता अभियान प्रभारी सूर्य प्रताप, सभासद अशोक कुमार मौर्य, शब्बीर अहमद, बंसी लाल सोनकर, नफीस खान, मोहम्मद कामिल, अनोखे लाल सोनकर, हाजी मुन्ना, अंसार शाह, आरिफ बाबा, मोहम्मद इम्तियाज, संदीप सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।