तीन हजार से अधिक लोगों ने देखी उरी फि ल्म
अमेठी : रामलीला मैदान में रविवार को दो दिवसीय कमल मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में केंद्र सरक
अमेठी : रामलीला मैदान में रविवार को दो दिवसीय कमल मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में केंद्र सरकार की योजनाओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी और लेजर शो चलाया जा रहा है। पहले दिन तीन हजार से अधिक लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी देखी। रामलीला मैदान में रविवार से दो दिवसीय कमल मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से बीते चार वर्षों में जितना विकास हुआ वह कांग्रेस की सरकार अपने पाच दशक के कार्यकाल में नहीं कर पाई। लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि आज देश कहा से कहा पहुंच गया। पीएम ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया। किसान व्यापारी सभी खुश हैं। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी केके सिंह, लोक सभा विस्तारक अंतमेश जी, हरिकेश सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, जिला मंत्री सुधाशु शुक्ला, अनुग्रह नारायण मिश्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, विशुभ मिश्र, देवप्रकाश पांडेय, महेश सोनी, मनोज मिश्रा। मेले में केंद्र सरकार की एक-एक योजनाओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। युवाओं के लिए खेल और मनोरंजन के कई स्टाल लगाये गये है, जिनके विजेताओं को उपहार भी दिया जा रहा है।