Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान

सिंहपुर (अमेठी): ब्लाक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 11:56 PM (IST)
मोदी सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान
मोदी सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान

सिंहपुर (अमेठी): ब्लाक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा ने अपनी ताकत दिखाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरिजा सिंह रही। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरिजा सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का जहां सीधे फ ायदा महिलाओं को मिल रहा है वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी भाजपा सरकार महिलाओं के लिए बेहतर है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई ने कहा कि अब जरुरत इस बात की है कि हर महिला अपने समाज, अपने घर परिवार में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें। महिला हित के साथ किसान व आम जन हित की केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का जन जन में प्रचार करें। कार्यक्रम में पाच सौ से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को महामंत्री निमिषा त्रिपाठी,उपाध्यक्ष रीता शर्मा, जिला मंत्री पूनम यज्ञसैनी, मंडल अध्यक्ष रेखा मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गीता सिंह ने किया। इस मौके पर जगत बहादुर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, श्याममूर्ति यादव, राहुल पाठक, अर्जुन सिंह भदौरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.