Move to Jagran APP

मनरेगा ने पकड़ी रफ्तार, श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

अमेठी में नौ हजार से अधिक ग्रामीणों को मिला मनरेगा में काम।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 10:52 PM (IST)
मनरेगा ने पकड़ी रफ्तार, श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
मनरेगा ने पकड़ी रफ्तार, श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

संवादसूत्र, सिंहपुर, अमेठी : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीणों के जीवन में मुस्कान बिखेर रही है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत तेजी से कार्य हो रहे हैं। इससे श्रमिकों को गांव में ही काम मिल रहा है। दूसरे राज्यों से लौट कर आए कामगार अपने गांव में ही योजना के तहत जाब कार्ड बनवाकर तालाब, सड़क, पटरी, नाली आदि की खुदाई में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

मनरेगा की प्रगति बेहतर करने व स्थानीय नागरिकों को रोजगार देने के लिए ग्राम प्रधान भी रुचि ले रहे हैं। इसके चलते विभागीय अफसर जल्द ही लक्ष्य हासिल करने का दावा कर रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के अंतर्गत अब तक आठ करोड़ 66 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

-साढ़े नौ हजार श्रमिकों को मिला काम

ब्लाक की 58 ग्राम पंचायतों में 26295 जाब कार्ड बने हैं जिसमें 16640 जाब कार्ड सक्रिय हैं। मनरेगा योजना के तहत 38920 श्रमिकों का पंजीकरण हैं। जिसमें अब तक 9476 श्रमिकों को रोजगार दिया गया।

-इन्हें मिला सौ दिन काम

मिशन 20 के अंतर्गत 328 श्रमिकों को पूरे 100 दिन काम दिया गया। जिसकी मजदूरी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी गई है। इसके अलावा 55 महिला मेट को प्रशिक्षण भी दिया। जिनमें 49 मेट कार्यरत हैं। इनमें से महज 4 महिला मेट को ही मजदूरी का भुगतान किया गया है।

-इन ग्राम पंचायतों का बेहतर प्रदर्शन

ग्रा. पंचायत मानव दिवस लक्ष्य- सृजित मानव दिवस- खर्चधन

मेहमानपुर- 9916 -26423 - 103.34 अहमदाबाद पिपरी- 7188 -16867 - 64.54 खारा - 1722 - 22585 - 47.67 रामपुर पंवारा - 5432 - 9261 - 30.53 टिकरी - 4910 - 13182 - 27.31 -ये ग्राम पंचायतें फिसड्डी

ग्रा. पंचायत - मानव दिवस लक्ष्य- सृजित मानवदिवस- खर्चधन

राजापुर - 5290 - 906 - 1.82 अहोरवा - 2467

- 1615 - 3.6 बहुआ -7949 - 1747 - 3.92 भवानीपुर - 2609 -1475 - 3.92 सिंहपुर - 9133 - 2134 - 4.21 - इनकी भी सुनिए

मनरेगा की प्रगति अच्छी है। मेरा प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को काम मिले। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले तय लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। एसबी सिंह बीडीओ, सिंहपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.