बीएलओ की जगह पुत्र कर रहा था काम
जागरण टीम, अमेठी : जिले के सभी बूथों पर रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष
जागरण टीम, अमेठी : जिले के सभी बूथों पर रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कई बूथों पर कैंप में नाम बढ़वाने व संशोधन के लिए लोगों की भीड़ दिखी। वहीं, कई बूथों पर सन्नाटा दिखा। अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथ बंद मिले।
फुरसतगंज में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्रम्हनी प्रथम में रविवार को मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। बूथ संख्या 356 में फ ार्म संख्या छह में नाम बढ़ाने के लिए 24 फ ार्म जमा किये गए व नाम हटाने के लिए फार्म सात में 18 फार्म जमा किए गए। वहीं, संशोधन के लिए फार्म आठ में कुल तीन फार्म जमा हुए। इस अवसर पर रामबहादुर, प्रेम लता, रेखा मिश्रा, रेखा रानी, गोशमी, रौनक जहां बूथों पर मौजूद रहे। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बूथों पर जाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि विधानसभा के 391 बूथों पर दस बजे से चार बजे तक विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया है। बताया कि मृतकों के नाम शत प्रतिशत काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए मतदाता तेजी से बढ़ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बाक्स भी लगवाये गये हैं। प्रयास यही है कि नये मतदाता अधिक से अधिक संख्या में बढ़े। तहसीलदार सत्य प्रकाश सिंह ने ककवा, बाहापुर सहित दर्जनों बूथों का निरीक्षण लिया। तहसीलदार ने बताया कि पिछली बार कुछ कर्मचारी अनुपस्थिति थे। इस बार सभी बूथों पर जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मी
बूथों का सत्यापन करने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने मुसाफिरखाना के रसूलाबाद प्राथमिक विद्यालय बूथ का निरीक्षण किया। यहां पर शबीना की डयूटी लगाई गई है, परंतु वे गायब मिलीं। उनके स्थान पर उनका पुत्र काम करते हुए मिला है। यहीं के जूनियर हाई स्कूल बूथ पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला है। जिलामुद्दीनपुर बूथ पर कर्मचारी उपस्थित मिले हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध कराई जाएगी।