सोशल मीडिया व सेवादल के साथ हुई बैठक
अमेठी : केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में रविवार को सोशल मीडिया सेल व सेवादल के साथ
अमेठी : केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में रविवार को सोशल मीडिया सेल व सेवादल के साथ सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बैठक की। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया सेल को बताया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है। सात नेशनल हाइवे के साथ सभी प्रांतो को रेल यातायात की सुविधा व बेहतरीन शिक्षा के लिए कई संस्थाएं भी संचालित हो रही है। यह सब यूपीए सरकार व राहुल गांधी की ही देन है। सोशल मीडिया पर इसका पूर्णतया प्रचार प्रसार किया जाय। वहीं सेवादल के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई और उसे जनता तक पहुंचाने की बात कही गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया से दुर्गेश दीक्षित, धर्मेद्र शुक्ला, सर्वेश सिंह, सेवादल के वीरेंद्र मिश्रा, राजनारायन यादव, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।