लेखपाल संघ ने मनाया 57 वां स्थापना दिवस
अमेठी : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 57 वें स्थापना दिवस पर संघ के पदाधिकारियों ने सीएचसी पहुं
अमेठी : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 57 वें स्थापना दिवस पर संघ के पदाधिकारियों ने सीएचसी पहुंच मरीजों को फ ल वितरित किया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 57 वां स्थापना दिवस था। स्थापना दिवस मनाने के लिए तहसील सभागार में सभी पदाधिकारी और लेखपाल एकत्रित हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष दयाशकर शुक्ल, मंत्री अरविंद सिंह ने मरीजों में फ ल वितरित किया। संघ अध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल सीधा समाज से जुड़ा हुआ होता है। समाज में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के प्रति हमेशा सजग रहता है। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल आपस में एकता व अखंडता हमेशा बनाये रखे। इस मौके पर डा. सौरभ सिंह, आरएस पाठक, प्रवीण सिंह, जगदीश विश्वकर्मा, आदर्श तिवारी, विमल सिंह, प्रभात सिंह, प्रशांत सिंह, विवेक पाडेय, नितेश मिश्र, राहुल वर्मा, राजेश पाल, रमेश शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।