Move to Jagran APP

लेखपालों का कलेक्ट्रेट मेंप्रदर्शन

अमेठी : प्रधानों के बाद लेखपाल भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को गा

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 11:29 PM (IST)
लेखपालों का कलेक्ट्रेट मेंप्रदर्शन
लेखपालों का कलेक्ट्रेट मेंप्रदर्शन

अमेठी : प्रधानों के बाद लेखपाल भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को गौरीगंज तहसील के लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। लेखपालों के प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ने भी पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

27 जून की शाम गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़गंज में राजस्व निरीक्षक विजय रंजन व लेखपाल प्रेम नारायण पाल स्कूल के रास्ते की जमीन की नाप करने नायब तहसीलदार के आदेश पर गए थे। नाप शुरू होते ही गांव के कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो दंबगों ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। यही नहीं, पूरे प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने गांव से लौटकर मामले की शिकायत एसडीएम से की तो उन्होंने पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर ग्यारह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया। मामले में दो दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर नाराज लेखपाल शुक्रवार को प्रदर्शन पर उतर आए हैं। संघ के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा है कि अगर गिरफ्तारी न हुई तो जिले के सभी लेखपाल हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में अवधेश शुक्ला, महेंद्र कुमार सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे। डीएम ने एसपी से की बात

डीएम शकुंतला गौतम ने एसपी केके गहलौत से बात कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपित फरार हैं। न्यायालय से मदद से लेकर 82, 83 की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.