लेखपालों की नहीं सुन रही सरकार : अध्यक्ष
अमेठी : राजस्व कार्यो का बहिष्कार कर मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धर
अमेठी : राजस्व कार्यो का बहिष्कार कर मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धरना दसवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसी भी दशा में हम अपना हक लेकर रहेंगे। ये हैं मांगे
लेखपाल वेतन विसंगति, प्रोन्नति विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्ते में वृद्धि समेत राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली कैबिनेट में पारित कराने की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल पर हैं। धरना-प्रदर्शन में जिला मंत्री राकेश कुमार गुप्ता, नितिन त्रिपाठी, रीता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अमर नाथ तिवारी, मनोज गौतम, गोविंद तिवारी, उग्रसेन सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र शुक्ल समेत जिलेभर के लेखपाल मौजूद रहे। लेखपालों के सहयोग में अमीन, ग्राम सचिव, कर्मचारी संगठन भी आगे आ रहे हैं।