कानून तोड़ने वालों को चुकाना पड़ा 2.30 करोड़ का जुर्माना
पुलिस ने 25 हजार वाहन चालकों का चालान किया। वहीं तीस हजार से अधिक लोगों पर अब तक कार्रवाई हुई है।
दिलीप सिंह, अमेठी
कोरोना संक्रमण काल में भी मनमानी करने वालों ने खूब मनमानी की और अपनी मनमानी की कीमत भी खूब चुकाई है। जिले में पुलिस ने 25 हजार वाहनों का चालान करने के साथ ही तीस हजार से अधिक ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए दो करोड़ तीस लाख के करीब जुर्माना वसूल किया है। जो कोविड काल में कानून तोड़ते हुए पुलिस के शिकांजे में आए है। कोविड नियम के उल्लघंन पर यदि धारा 188 के तहत पुलिस ने कार्रवाई कर दी तो युवाओं का भविष्य दांव पर लग जाएगा। इस मुकदमें के बाद न तो पासपोर्ट बन पाएगा और न ही पुलिस थानों से चरित्र प्रमाण पत्र ही जारी हो सकेगा। ऐसे में मनमानी कॅरियर पर भारी पड़ सकती है। इसके बाद भी लोग सचेत होने को तैयार नहीं हैं।
- फैक्ट फाइल
वाहनों का चालान : 17 हजार 908
सीज वाहन : 291
वसूला गया जुर्माना : 11 लाख 850 मास्क न लगाने पर चालान : 18 हजार 414
लगाया गया जुर्माना : 25 लाख 17 हजार
थूकने पर चालान : एक हजार 699
वसूला गया जुर्माना : एक लाख 77 हजार
अन्य चालान : दो हजार 552
वसूला गया जुर्माना : छह लाख 16 हजार 750 (नोट : 23 मार्च से अब तक। स्त्रोत्र : पुलिस विभाग)
सख्ती के साथ प्यार से भी समझा रही पुलिस : एसपी दिनेश सिह ने कहा कि कोराना संक्रमण काल में चुनौती बढ़ गई हैं। पुलिस ने इसे स्वीकार करते हुए सख्ती के साथ लोगों को प्यार से भी समझा रही है। जगह-जगह माइक के जरिए हम लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में अमेठी में बोली जाने वाली भाषा के सहारे सचेत करने का प्रयास कर रहे हैं। कोविड काल में कुल 24, 724 वाहनों का चालान करते हुए 2,29,54,200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। नियम तोड़ने पर 30,113 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है।