कारखाने में लगी आग लाखों की संपत्ति खाक
जंगलरामनगर गांव निवासी गौरव साहू ने रुई का कारखाना लगा रखा है
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 10:55 PM (IST)
अमेठी : अज्ञात कारणों से हुई अग्निकांड की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली के जंगलरामनगर गांव निवासी गौरव साहू ने रुई का कारखाना लगा रखा है। बुधवार शाम कारखाने में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में अस्सी हजार कीमत की दस गांठ रुई, पचास हजार कीमत का रजाई, गद्दा, तकिया, दस हजार कीमत का तेल व छह कुन्तल गेंहू, आठ कुन्तल सरसो, एक साइकिल, एक लाख पैतीस हजार नगदी और अस्सी हजार कीमत के अन्य सामान जलकर राख हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें