गणपत सहाय कॉलेज की कोमल ने जीती क्रॉस कंट्री रेस
अमेठी : डा. मनोहरलोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर्जनपदीय क्रास कंट्री रेस में गनपत सहाय पीजी काले
अमेठी : डा. मनोहरलोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर्जनपदीय क्रास कंट्री रेस में गनपत सहाय पीजी कालेज की कोमल साहू को प्रथम स्थान मिला।
गुरुवार को आरआरपीजी कालेज में क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालय के 61 पुरुष और 17 महिला प्रतिभागियों में हिस्सा लिया। महिला वर्ग में गनपत सहाय पीजी कालेज की कोमल साहू प्रथम स्थान पर रही। आरआरपीजी कालेज की रूबी बौद्ध दूसरे स्थान पर रही। बैजनाथ शिवकला पीजी कालेज मंगलपुर बाराबंकी की बबली वर्मा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में आचार्य नरेंद्र देव पीजी कालेज बभनान गोंडा के कमलेश वर्मा प्रथम, परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान फैजाबाद के विजय कुमार दूसरे नंदनी नगर गोंडा के नरेंद्र नाथ प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का विजेता गणपत सहाय पीजी कालेज सुलतानपुर और उपविजेता आरआरपीजी कालेज रही। प्राचार्य डा. त्रिवेणी सिंह ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। दौड़ खेल में ही नहीं जीवन की दौड़ की सफ लता में भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के नियुक्त पर्यवेक्षक अयूब सिद्दीकी, डा. सतीश चंद्र श्रीवास्तव और निर्णायक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डा. दुष्यंत प्रताप सिंह, बीपीएड विभागाध्यक्ष डा. संतोष सिंह, डा. भगवती थिटे, मीडिया प्रभारी डा. धनंजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।