गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा
अमेठी मुंशीगंज में श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निक
अमेठी : मुंशीगंज में श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आज से श्रीराम कथा प्रारंभ होगी।
क्षेत्र के सरुवावां गाव श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा के एक दिन पूर्व गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर आगे-आगे चल रही थी। बैंड बाजों के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे-आगे बढ़ रहे थे। यात्रा शिव मंदिर सरुवावां से कु डा धाम, खौपुर गाव की गलियों से होते हुए हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। बैंडबाजों के धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आज से शुरू होने वाली कथा में कृ ष्ण लीला मंचन, रामचरितमानस का भी आयोजन किया गया है। महायज्ञ 30 वर्षो से श्री सीताराम जी महाराज द्वारा आयोजित किया जाता हैं। कथा के उपरांत सात मार्च को भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राम सेवक मिश्र, श्याम सुंदर जायसवाल, श्याम सुंदर सिंह, घनश्याम सिंह, गयादीन कश्यप, रामदयाल कश्यप, अश्रि्वनी शुक्ला, प्रमोद तिवारी, रवि प्रकाश, मनोज, गंगाराम गुप्ता, बाबू लाल तिवारी, अवध सिंह आदि मौजूद रहे।