Move to Jagran APP

जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर जिले में विविध आयोजन। सपा ने भी कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:27 PM (IST)
जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन
जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

अमेठी : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समाज के लोगों के साथ सपा ने भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। इसलिए उन्हें जननायक की उपाधि मिली। निवर्तमान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही गरीब, असहाय लोगों का उत्थान किया जा सकता है। उधर, मारवाड़ी धर्मशाला में नाई समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर नाई समाज के आदर्श हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक केपी सविता ने नाई समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा, सजनलाल, रामयश, राजकुमार, विवेक, संतोष, बब्लू, हरिहर शर्मा, दिनेश, संजीव भारती, श्यामलाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

जयंती पर किया रक्तदान :

महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर संगठन के तीस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रांतीय अध्यक्ष राजमणि शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, रंजीत शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, राम लखन, दूधनाथ , भोलानाथ, शिवकुमार, प्रमोद, मुकेश, शिवम, शुभम, संजीत, विनोद, पवन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.