पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों पर बोझ डाला
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अमेठी : कोविड-19 महामारी ने समूचे देश वासियों की कमर तोड़ दी हैं। उद्योग-धंधे बदं होने से लोग भुखमरी के कगार पर हैं। कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर महंगाई को बोझ डाल दिया हैं। किसानों की धान की रोपाई में महंगाई की मार झेलनी पड़ रही हैं। सरकार के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने यही आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय गौरीगंज पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिघल की अगुवाई में जूलुस निकला। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर देश की जनता को लूटने का काम कर रही हैं। देश में पहली बार पेट्रोल से महंगा डीजल हुआ हैं। जिससे किसानों की धान रोपाई में अधिक लागत आ रही है। जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बावजूद महंगाई के बोझ तले दबे किसान, मजदूर व गरीबों को राहत देने की बजाय सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही हैं। जिसका खामियाजा दूसरे को चुकाना पड़ रहा हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, विजय पासी, टीएम त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, शाहगढ़ अध्यक्ष सदाशिव यादव, डा.अरविद चतुर्वेदी, राजीव सिंह, महबूब खां, शकील इदरीश, सौरभ मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, पुष्पा दुबे मौजूद रहे।