Move to Jagran APP

भरभराकर गिरा पक्का मकान, किशोरी की मौत छह घायल

जायस : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फ रीदपुर परवर के मजरे पूरे राजा में गुरुवार की देर रात ते

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM (IST)
भरभराकर गिरा पक्का मकान, किशोरी की मौत छह घायल
भरभराकर गिरा पक्का मकान, किशोरी की मौत छह घायल

जायस : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फ रीदपुर परवर के मजरे पूरे राजा में गुरुवार की देर रात तेज बरसात के कारण एक पक्के मकान की दीवार छत के साथ भरभराकर ढह गई। हादसे में घर के अंदर सो रही एक किशोरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह तहसीलदार ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के गांव में रामप्रकाश का मकान बना था। मकान काफी पुराना था। गुरुवार की शाम से ही जिले में बरसात हो रही थी। रात आठ बजे के करीब मकान की दीवार छत के साथ भरभराकर गिर गई। हादसे में घर के अंदर सो रही गृहस्वामी की पुत्री सीमा(15) की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामप्रकाश 38 उनकी पत्‍‌नी सुनीता (35), पुत्री ऊषा (10) , मानसी (7), पुत्र सुशील (8) व बहन लालमनी (19) गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। हादसे में घर के अंदर बंधी तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को घटना की सूचना मिलने पर पहुंची तहसीलदार श्रद्धा सिंह जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव मदद की जायेगी। मृतका सीमा कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। रक्षाबंधन पर्व के लिए घर आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.