हिस्ट्रीशीटर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
सिंहपुर (अमेठी) : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया
सिंहपुर (अमेठी) : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। एक हिस्ट्रीशीटर ने बाग में पत्ती बटोरने गई महिला से छेड़खानी करने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला बाग से सूखी पत्तिया लाने गई थी। तभी शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति महिला से छेड़छाड़ पर उतारू हो गया और बदनीयती के चलते महिला को एक झोपड़ी की ओर खीचकर ले जाने लगा। पीड़िता ने बचाव में शोर मचाया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर धुना और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दी है। आरोपित की पहचान नेवाजगंज मजरे कोटवा निवासी गुलाम अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ स्थानीय थाने में गोकशी समेत कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।