Move to Jagran APP

रंगदारी देने से मना करने पर ग्राम प्रधान पर हमला

विकास खंड के गडेरी गांव निवासी विजय कुमार जायसवाल मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। प्रधान का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय गडेरी कामरम्मत कार्य हो रहा है। शाम को कार्य की प्रगति देखने गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM (IST)
रंगदारी देने से मना करने पर ग्राम प्रधान पर हमला
रंगदारी देने से मना करने पर ग्राम प्रधान पर हमला

अमेठी : विकास कार्य के एवज में रंगदारी नहीं दिए जाने पर दबंगों ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपित तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की है।

loksabha election banner

विकास खंड के गडेरी गांव निवासी विजय कुमार जायसवाल मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। प्रधान का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय गडेरी कामरम्मत कार्य हो रहा है। शाम को कार्य की प्रगति देखने गया था। तभी गांव के आदर्श पांडेय उर्फ बंशी अपने पांच अन्य साथियों के साथ आया और काम कराने के बदले में रंगदारी मांगने लगा। आरोप है कि मना करने पर तमंचा लहराते हुए प्रधान पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर साथ में मौजूद पवन कुमार दुबे पर भी हमला कर दिया। प्रधान के शोर मचाने पर आसपास गांव के लोग आ गए। जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। प्रधान ने घटना की सूचना सीओ अर्पित कपूर व प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद सिंह को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर प्रधान से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर एक नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्रधान समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। इसी को लेकर यह घटना हुई है। एहतियात के तौर पर घर पर पुलिस बल लगाया गया है।

पढ़ें अन्य खबरें..

डेढ़ कुंतल गोमांस के साथ दो गिरफ्तार

अमेठी : नेवाजमदारगढ़ गांव में गोवध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेढ़ कुंतल गोमांस व उपकरण सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके चार साथी पुलिस से बचकर भाग निकले।

सोमवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नेवाजमदारगढ़ गांव में अफसर नामक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ गोवध कर गोमांस बेचने की तैयारी कर रहा है। आनन-फानन में उप निरीक्षक गुलाबचंद्र पाल व इंद्रेश कुमार ने छापा मार कर गांव निवासी अफसर व सिधियांवा थाना जगदीशपुर निवासी सुल्तान को नौ छुरा व एक बांका के साथ पकड़ लिया। वहीं अफजाल, राशिद, मारूफ व इरफान पुलिस से बचकर भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़े गए सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पढ़ें अन्य खबरें..

तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अमेठी : पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फौजी चौराहे के पास से एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक साहब लाल व प्रदीप यादव ने मुखबिर की सूचना पर तौसीफ हैदर उर्फ मोनू पुत्र मजहरूल निवासी कमरौली कस्बा के पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तमंचा व कारतूस के साथ पकड़े गए हैं। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.