घर में खाना बनाने के बहाने बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
संवादसूत्र, जायस : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश
संवादसूत्र, जायस : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पीड़ित परिवार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक मां का आरोप है कि पूरे हकीम गांव निवासी उसके एक रिश्तेदार ने घर पर पत्नी की तबियत खराब होने का बहाना बताकर उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को घर पर खाना बनवाने के लिए ले गए थे। आरोप है कि सोमवार को वह अपने एक मित्र के साथ उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं बताने पर उसने पुत्री को जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता घर पहुंची तो उसने आपबीती मां को बताई। जिसके बाद मां ने कोतवाली पहुंच रिश्तेदार सहित दो को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।