सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
अमेठी : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें आस पास के लोगों की म
अमेठी : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहली घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज मुहल्ला निवासी सलाहुद्दीन और अर्जुन वर्मा शुक्रवार शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रास्ते उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दोनों घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फुरसतगंज में रायबरेली सुलतानपुर राजमार्ग पर ब्रम्हनी गांव के पास आटो व बाइक की टक्कर से आटो चालक वा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें आटो चालक अशीष 19 निवासी बेहटा रायबरेली व बाइक सवार रामबहादुर 32 निवासी पूरे सधान मजरे सरवन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फु रसतगज उपचार के लिये लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।