Move to Jagran APP

पुलिस के लिए चुनौती बनी पूर्व प्रधान व भाजपा नेता की हत्या

रहस्य से पर्दा उठाने में एसओजी समेत लगी कई थानों की पुलिस

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM (IST)
पुलिस के लिए चुनौती बनी पूर्व प्रधान व भाजपा नेता की हत्या
पुलिस के लिए चुनौती बनी पूर्व प्रधान व भाजपा नेता की हत्या

अमेठी: मोहनगंज थाना क्षेत्र के पुरे मुकुंद मजरे रमई गांव के रहने वाले सादगी पसंद व निर्विवाद व्यक्ति रहे पूर्व प्रधान व भाजपा के निष्ठावान नेता जागेश्वर वर्मा की हुई निर्मम हत्या लोगों के गले नहीं उतर रही है। यहां पहुंचने वाला हर कोई घटना को लेकर हतप्रभ है। खुद घर के लोग भी कारण नहीं जान पा रहे हैं। यह दीगर बात है कि घटना को चुनावी रंजिश करार दिया जा रहा है। लेकिन, गांव में ऐसी प्रतिस्पर्धा होने की बात कोई कुबूल नहीं कर रहा है। हर कोई कानाफूसी कर बस यही कहता फिर रहा है की पूर्व प्रधान का तो किसी से कोई विवाद व लेना देना भी नहीं था। ऐसे में पूर्व प्रधान की हत्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन बैठी है। अब देखना है कि पुलिस घटना के पीछे की असली वजह को सामने ला पाती है या नहीं। रविवार को सवेरे रोज की भांति पूर्व प्रधान घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर बेटे ने दूरभाष पर कुशलक्षेम पूछा था। जवाब में गांव पहुंचने की बात स्वीकार की थी। घर पहुंचने से पहले वे गांव में अलाव तापने लगे थे और सुबह शव मिला।

loksabha election banner

विलंब से पहुची फोरंसिक टीम

हत्या से आक्रोशित मृतक पूर्व प्रधान के स्वजन शव को फोरेंसिक टीम की जांच के बिना शव न देने पर अड़ गये। आक्रोश देख पुलिस अधिकारियों को फोरंसिक टीम को बुलाना पड़ा। आपा धापी के बीच फोरंसिक टीम को काफी विलम्ब हो गया। फोरेंसिक टीम का कहना है कि टोल प्लाजा पर जाम लगा था। जिसके कारण हमें दूसरे रास्ते से आना पड़ा। इस लिए देरी हुई पर यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा

मृतक पूर्व प्रधान तीन बार मंडल अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में वह भाजपा जिला कार्यकारणी समिति के सदस्य थे। हत्या की सूचना पर भाजपा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, राम कृष्ण भारतीय, धर्मेश मिश्रा, पंकज अवस्थी, श्याम मूर्ति यादव सहित तमाम नेता पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.