केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस जुटाएगी राहत राशि
जागरण संवाददाता, अमेठी : केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए आने वाली दो सितंबर से नौ सितंबर तक
जागरण संवाददाता, अमेठी : केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए आने वाली दो सितंबर से नौ सितंबर तक जिला कांग्रेस कमेटी अभियान चलाकर सहायता राशि जुटाएगी। अभियान से एकत्रित होने वाली राशि को जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के माध्यम से केरल के बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगी। जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि केरल में आई बाढ़ त्रासदी से तबाही के साथ जन-जीवन की अपार क्षति हुई है। राहुल गांधी ने केरल का दौरा कर वहां हुई तबाही को देख व पीड़ितों की ओर सहायता का हाथ बढ़ाया और लोगों से बाढ़ पीड़ितों के सहायता करने की अपील की है। ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी ने भी आगामी दो सितंबर से नौ सितंबर तक जिले में अभियान चलाकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र में सहायता राशि एकत्रित की जाएगी।