आग से छह घर जले, दो झुलसे
अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर मजरे पन्होंना में अज्ञात कारणों से लगी आग से
अमेठी : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर मजरे पन्होंना में अज्ञात कारणों से लगी आग से छह घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी।आग से गृहस्थी बचाने में जुटी महिला समेत दो लोग झुलस गए।
शुक्रवार की दोपहर बाद गाव में उठी आग की चिंगारी से छह घर पूरी तरह तबाह हो गए। अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेज हवाओं के सहारे कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग जब तक कु छ समझ पाते तबतक आग के आगोश में आने से खर फू स के बने गाव निवासी जगेसर, सहदेव, पचई, सुरेश, किरसन व रानी के आशियाने जलकर जमींदोज हो गए और घर में रखे तखत, चारपाई, अनाज व बिस्तर सहित लाखों रुपये की घरेलू सामग्री जलकर राख हो गयी। यही नहीं घर के भीतर खड़ी जगेसर की बाइक भी धुंधूकर जल गई। भीषण अग्निकाड से अपनी गृहस्थी बचाने के चक्कर में रानी बुरी तरह झुलस गई। वहीं जगेसर भी मामूली रूप से झुलसे हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए तत्काल सीएचसी भेजा गया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण काफ मशक्कत कर आग पर काबू पा सके। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी व तहसीलदार श्रद्धा सिंह राजस्वकर्मी के साथ गाव पहुंची और प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान का आंकलन किया। इस बावत उपजिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।