किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
तिलोई (अमेठी) : मोहनगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में शुक्रवार की रात घर जा रहे किसान
तिलोई (अमेठी) : मोहनगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में शुक्रवार की रात घर जा रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी परिवारीजनों को सुबह हुई। जानकारी होते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। हत्या को लेकर गांव में सनसनी फै ल गई। कुछ ही पल के भीतर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे कुछ ही घटे के भीतर मौके पर आ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को सख्त कार्रवाई कर वारदात के राजफाश का निर्देश दिया।
शुक्रवार की शाम गांव निवासी मुकेश मिश्रा (42)पुत्र देवदत्त मिश्रा घर से शाहमऊ के लिए निकला था। देर रात तक शाहमऊ बाजार में उनकी मौजूदगी भी देखी गयी। वह साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने धावा बोल दिया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। खून से लथपथ हालत में उनका शव नाले के पास पड़ा मिला। सुबह जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर डीके सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जाच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई क्लू
हत्या की पड़ताल कर रही पुलिस को फ ौरी तौर पर घटनास्थल से कोई क्लू हाथ नहीं लगा। पुलिस हत्या के कारण तलाशती रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी।
नाबालिग बच्चों की कौन करेगा परवरिश
हत्या का शिकार हुए मुकेश मिश्रा की माली हालत बेहतर नहीं थी। पत्नी सुनीता व तीन बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। बच्चों की लिखाई पढ़ाई व परवरिश का जिम्मा उन्हीं पर था। पुत्र विवेक, पुत्री अनामिका व रचना की परवरिश को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बोले : पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि हत्याकांड के राजफाश के लिए टीम गठित कर दी गयी है। शीघ्र ही सभी अपराधी जेल भेजे जाएंगे।