मंदिर के पास जंगल में फेंका गया बड़ी मात्रा में अंडा
ब्रह्मदेव के पास बीती रात यह घटना हुई। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 11:35 PM (IST)
अमेठी : क्षेत्र के गांव कपासी के पास स्थित जंगल में ब्रह्मदेव का मंदिर है। जहां पास में ही एक पिकअप मुर्गी का अंडा बीती रात अज्ञात लोग फेंक गए। जमुना मिश्र, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, बिजय श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है। कोतवाल रतन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को शांति बनाए रखने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें