पूजा व मां के गुणगान के साथ हुई दुरदुरिया
अवसान माता की पूजा व उनकी कथा के गुणगान के साथ दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने धार्मिक कार्यक्रम के बाद कुछ सियासी बात भी की। गुरुवार को काग्रेस की ओर से टीकरमाफी गांव में दुरदुरिया का आयोजन हुआ। जिसमें 121 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
अमेठी : अवसान माता की पूजा व उनकी कथा के गुणगान के साथ दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने धार्मिक कार्यक्रम के बाद कुछ सियासी बात भी की। गुरुवार को काग्रेस की ओर से टीकरमाफी गांव में दुरदुरिया का आयोजन हुआ। जिसमें 121 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने व्रत रखकर अवसान माता की पूजा अर्चन की। प्रसाद वितरण करएक दूसरे को कहानियों के माध्यम से माता अवसान दुर्गा जी आदि देवी का गुणगान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नियत में खोट है। आज देश का किसान, नौजवान, युवा सरकार की नीतियों से परेशान है। माता अवसान जी पीएम और सीएम को सदबुद्धि दें। इसीलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उर्मिला पांडेय, कपिल पांडेय, अनिल शुक्ला, डा. नरेंद्र मिश्रा, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, नरसिंह बहादुर सिंह, विनोद मिश्र, प्राजल तिवारी, अशोक सिंह हिटलर, पवन दूबे, सुरेश तिवारी, संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।