सड़क दुर्घटना में दंपती घायल
अमेठी : बाइक पेड़ से टकराने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों क
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 11:41 PM (IST)
अमेठी : बाइक पेड़ से टकराने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार पूरे केसरी का पुरवा मजरे पीढ़ी निवासी सुरेंद्र (35) व पूनम पत्नी सुरेंद्र (30) किसी काम से बाइक द्वारा फुरसतगंज बाजार जा रह थे। रास्ते में गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों व परिजनों की मदद से सभी को फुरसतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दंपती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें