नफरत की राजनीति करती है कांग्रेस
अमेठी : जिले के जायस नगर में बुधवार को प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने सभासदों द्वारा आयोजित स्
अमेठी : जिले के जायस नगर में बुधवार को प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने सभासदों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस को देश में नफरत फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने पर भी तंज कसते हुए कहा कि अब तो राहुल गांधी ने परिवार के आखिरी सदस्य को भी राजनीति में उतार दिया है, लेकिन देश व प्रदेश की जनता मोदी व योगी सरकार के कार्यो से खुश है। सपा व बसपा पर भी प्रभारी मंत्री ने हमला बोलते हुए हुए कहा कि मुलायम यादव ने अयोध्या में ¨हदुओं पर गोली चलवाई और प्रदेश में नफरत का जहर बोया। मुस्लिम समाज ने उन्हें चार बार सूबे का मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन मुस्लिम समाज की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। भाजपा सब के साथ व सबके विकास के सिद्वांत पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा का झंडा दिखाते हुए कहा कि इसमें ¨हदु व मुस्लिम दोनों के रंग शामिल हैं। कांग्रेस पर समाज को तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहाकि आज, यही वजह है कि राहुल गांधी को कोई नेता मानने को तैयार नहीं है। संबोधन के पहले प्रभारी मंत्री ने नगर के सभासद शब्बीर अहमद, आशोक सोनकर, बंशी लाल, सादिक मेंहदी सहित दर्जन भर से अधिक सभासदों को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया। सभा को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष महेश सोनकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, प्रकाश मिश्र ने भी संबोधित किया।
जायस के विकास पर रहेगा फोकस
प्रभारी मंत्री ने कहाकि जायस नगर के विकास पर मोदी-योगी सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी पूरा फोकस है। भाजपा की सरकार में विकास की दौड़ में जायस हमेशा आगे रहेगा।