सरकार को योजनाओं के प्रचार-प्रसार को भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा
जगदीशपुर : भाजपाइयों ने कस्बे से कमल संदेश पद यात्रा निकाली। भाजपाई गांव-गांव जाकर सरकारी
जगदीशपुर : भाजपाइयों ने कस्बे से कमल संदेश पद यात्रा निकाली। भाजपाई गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। 15 दिनों तक चलने वाले अभियान में विधानसभावार कई टीमें बनाई गई हैं।
शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कमल संदेश पदयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने लोगों से कहा भाजपा पार्टी ही सबका साथ सबका विकास के नारे से काम कर रही है। पार्टी गरीबों, बेसहारों के लिए कई योजनाएं संचालित कर लोगों का भला कर रही है। एक से 15 दिसंबर तक चलने वाले कमल संदेश यात्रा में प्रत्येक मंडल में दस-दस कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई गई है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं व पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराएंगे। इसके साथ ही योजनाओं में चयनित लाभार्थियों से मिलकर उन्हें जागरूक करेंगे। कमल संदेश यात्रा में मुख्य रूप से दुर्गेश त्रिपाठी, राम अंजोर पाल, दीपचंद्र कौशल, नकछेद दूबे, चंद्रमौलि सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक प्रतिनिधि ने की कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा
अमेठी : शहर में विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, लोकसभा प्रभारी केके सिंह की अगुवाई पद यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान स्थित पार्टी कार्यालय से पद यात्रा निकाल कर राष्ट्रपिता के आदशरें को याद किया। पद यात्रा में आशा वाजपेयी, अखिलेश शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, प्रवीण सिंह, अनुग्रहनारायन, त्रियुगीनारायण शुक्ल, विपिन बिहारी शुक्ल, पवन ओझा, महेंद्र सिंह, सदाशिव पाडेय, कमलेश सिंह आदि लोगों शामिल हुए।