भाजपा ने निकाली गांव-गांव पांव-पांव रैली
अमेठी : भाजपा ने शाहगढ़ के उलरा व किशुनदासपुर ग्राम पंचायत के गांव में पार्टी नेता ओंकार
अमेठी : भाजपा ने शाहगढ़ के उलरा व किशुनदासपुर ग्राम पंचायत के गांव में पार्टी नेता ओंकार नाथ शुक्ल की अगुवाई में गांव-गांव पांव-पांव रैली निकालकर लोगों को मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां बताई।
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोली गांव-गांव व घर-घर पहुंच कर एक-एक व्यक्ति को पार्टी कि रीति नीति समझाने के साथ ही उन्हें मोदी व योगी सरकार में हो रहे जनकल्याण कारी विकास कार्यो की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी व योगी सरकार में विकास को रफ्तार मिली है। अगर देश व प्रदेश में पहले भी इसी गति से विकास हुआ होता तो, आज देश बहुत आगे होता। रैली में मंडल अध्यक्ष घीसन प्रसाद मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह, राज अचल तिवारी दिलीप पाठक व भरत सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।