राहुल जी आपने अमेठी में विकास नहीं, बंटाधार किया है : अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के 'मिशन अमेठी' का मोर्चा संभाल लिया। गौरीगंज के मैदान में बने मंच पर उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अमेठी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के 'मिशन अमेठी' का मोर्चा संभाल लिया। गौरीगंज के मैदान में बने मंच पर उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अमित शाह हेलीकाप्टर से अमेठी के गौरीगंज के कौहार मैदान में उतरे। यूपीएसआइडीसी के सम्राट साइकिल फैक्ट्री प्रांगण के इस मैदान में बने मंच पर अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी थे।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज कांग्रेस तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में जमकर गरजे। अमित शाह ने कहा कि आप लोग अमेठी का विकास देख ही रहे होंगे। जब यहां अभी तक कलेक्टर (जिलाधिकारी) का ऑफिस नहीं बना है तो फिर विकास का काम कौन कराएगा। राहुल गांधी जी लगातार यहां से सांसद चुने जा रहा है, लेकिन लगता है क्षेत्र के विकास पर उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो यहां पर अभी तक साधारण सी बीमारी मानी जाने वाली टीबी का अस्पताल ही नहीं बना है तो फिर अन्य विकास की बात करना तो बेकार ही है। यहां पर तो गरीबों को घर तक नहीं मिले है, लेकिन अब सब मिलेगा।
Victory in 50% Gram Panchayats is remarkable and an endorsement of pro-poor & pro-farmer policies under the guidance of PM @narendramodi.— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2017
उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता विकास जानती है, राहुल जी आप अमेठी को देखिये आपने क्या बंटाधार किया है। राहुल गाँधी मोदी सरकार से तीन साल का हिसाब मांगते हैं। पहले अमेठी का हिसाब दें राहुल गाँधी, राहुल अमेठी छोड़ गुजरात में बीजेपी से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को पूछना चाहता हूँ, मोदी के 3 साल का हिसाब मांगते हो, अमेठी आपकी 3 पीढ़ियों का जवाब मांगती है। गुजरात की जनता विकास जानती है, राहुल बाबा आप अमेठी को देखिये आपने क्या बंटाधार किया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अमेठी की जनता अब कांग्रेस तथा गांधी परिवार से ऊब चुकी है। अब तो लगता है कि यहां की जनता अगला सांसद भी भाजपा का ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि देश में अब मोदी मॉडल का मतलब देश के हर गांव में विकास। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि 2022 तक उत्तर प्रदेश भी गुजरात की तरह ही विकसित राज्य बन जाएगा।
Congress ke shehzaade ko puchna chahta hu, Modi Ji ke 3 saal ka hisab mangte ho, Amethi apki 3 peedhiyon ka jawab mangti hai: Amit Shah pic.twitter.com/zsgQqI11gx— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2017
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अमेठी में तीन पीढ़ी बनाम 3 साल के विकास कार्यों की तुलना करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी। विशेष रुप से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर वार किया। शाह ने स्मृति ईरानी के प्रयासों की सराहना की और योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा अमेठी को किसी की बपौती नहीं बनने देंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार से पहले की सरकार ने अमेठी को क्या दिया। लगातार कांग्रेस की सरकार थी तब कुछ नही हुआ। राहुल पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा वो गुजरात मे घूम कर विकास की बात कर रहे है। मैं पूछता हूं उनसे आपने अमेठी में क्या किया। सड़क, पानी के साथ सभी समस्या अमेठी में है। अभी तक एफएम सेंटर नही बना। केंद्रीय विद्यालय नही बन सका।
भाजपा की सरकार आई तो अमेठी में विकास शुरू हुआ। 70 साल बाद अगर मोदी जी को ये सब करना पड़ रहा है तो राहुल बाबा आपकी सरकार क्या कर रही है। आपके दादा, दादी , पिता सभी सरकार में थे तब कुछ नही हुआ । इसी लिए 70 साल बाद मोदी जी को करना पड़ रहा है। आज अमेठी से कई विकास की शुरुआत हुई है मैं सभी लाभार्थियों को बधाई देता हूँ ।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अमेठी की जनता का धन्यवाद दिया । कहा विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी में आयोजित सभा मे जनता ने मेरे निवेदन को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र की 5 सीटों में 4 पर जीत दिलाई। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी छोड़ गुजरात में बीजेपी से हिसाब मांग रहे हैं, पहले अमेठी का हिसाब दें राहुल।
राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर जमीन हड़पने की साजिश : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की अमेठी पर विशेष नजर है। यह वीआइपी क्षेत्र होने के बाद इतना पिछड़ा है, यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के हर कोने का प्रतिबद्धता के साथ विकास करेगी। प्रदेश सरकार हर ïनागरिक के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि अमेठी और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सम्राट साइकिल फैक्ट्री के नाम पर जमीन को राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर जमीन हड़पने की साजिश हो रही है। हम इस जमीन को किसी भी कीमत पर नही देंगे। राजीव गांधी फाउंडेशन का यह इरादा पूरा नही होगा। अमेठी का विकास बीजेपी सरकार में हो रहा है। हमारी सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। पीएम के मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। बीजेपी विकास के मार्ग पर चल रही है, पीएम मोदी ने देश का गौरव बढाया।
BJP President Amit Shah at inauguration ceremony of various development schemes in Amethi; Union Minister Smriti Irani & UP CM also present pic.twitter.com/AsQLINwkj2
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2017
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भाजपा के तमाम दिग्गजों ने आज मोर्चा संभाल लिया है। कौहार में भाजपा की जनसभा में मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने भी पीएम आवास योजना के साथ ऋण मोचन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि मैं अमेठी में भाजपा की एक प्रतिनिधि बनकर आई पर आज अमेठी की दीदी बन गई हूं। यह मेरा सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विकास के मामले में जरा भी भेदभाव नहीं करती है। विकास के मामले में यहां पर राजनीति नहीं होती है। भाजपा सरकार ने अमेठी में जो सात साल में न हो सका, वो छह महीने में करके दिखाया। नरेंद्र मोदी सरकार ने जो काम कर दिया है वह देश में मिसाल बन गया है। इतने विकास काम बीते कई वर्ष में देश में नहीं हुए जितना काम तीन वर्ष में हो गया।
उन्होंने कहा कि अमेठी के सांसद राहुल गांधी गुजरात में जाकर वहां के विकास नहीं होने की बात करते फिर रहे हैं, उनको अपनी अमेठी के विकास का कोई काम याद नहीं आ रहा है। सच तो यह है कि उन्होंने यहां पर कोई काम कराया ही नहीं है। अगर कराया होता तो बीते चुनाव में यहां पिपरी गांव के लोग मतदान का बहिष्कार करने पर मजबूर न होते। मिशन 2019 के लिये स्मृति ने अमित शाह से जनता में जोश भरने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की जनसभा ने अमेठी में एक परिवर्तन किया था। 2019 में एक बार फिर वही होना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ ने स्मृति ईरानी को बताया अमेठी के विकास का आधार। कहा उनके प्रयास से ही एक साथ इतनी परियोजना का हो रहा शिलान्यास।