आदर्श आचार संहिता के उलंघन में भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस
अमेठी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में भाजपा जिलाध्यक्ष भी आ गए हैं। सहायक निर्वाचन
अमेठी : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में भाजपा जिलाध्यक्ष भी आ गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमेठी द्वारा उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत आदर्श आचार संहिता उलंघन की शिकायतों के लिए एक सी-विजिल जारी किया गया है। इसमें प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई हैं, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की तस्वीरों सहित सरकारी प्रचार तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। यह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की परिधि में आता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एआरओ अमेठी रामशंकर ने भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी को नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है। जवाब न मिलने पर आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण मानते हुए कार्रवाई की बात कही है। वहीं एआरओ ने मुंशीगंज स्थित संजय गांधी के प्रशासक को भी चिकित्सालय के अतिथि हाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाया गया है। इन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ सपा छात्र सभा के जय सिंह प्रताप यादव को भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चित्र सहित शिकायती बैनर लगाए जाने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
-दिव्याग मतदाताओं की सुविधा हेतु पीडब्ल्यूडी ऐप किया लांच
अमेठी : जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सफ ल तरीके से कराने के लिए दिव्याग मतदाताओं के लिए पर्सन विद डिसेबिलिटीज ऐप बनाया गया है। इस ऐप को दिव्याग मतदाताओं के अलावा अन्य सामान मतदाता भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि दिव्याग ऐप से दिव्याग मतदाता पीडब्लूडी के रूप में चिन्हित करने के लिए अनुरोध, नए मतदाता पंजीकरण के लिए अनुरोध, स्थानातरण के लिए अनुरोध, व्हील चेयर के लिए अनुरोध, बूथ लोकेटर तथा स्थिति की जाच आदि सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।