Move to Jagran APP

भाजपा ने लगाया नमो स्टाल, हर उम्र के लोग हुए आकर्षित

अमेठी : जिले के जायस नगर में भाजपा आईटी सेल की ओर से रविवार को नमो मर्चेडाइज स्टाल लगाया गय

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 11:54 PM (IST)
भाजपा ने लगाया नमो स्टाल, हर उम्र के लोग हुए आकर्षित
भाजपा ने लगाया नमो स्टाल, हर उम्र के लोग हुए आकर्षित

अमेठी : जिले के जायस नगर में भाजपा आईटी सेल की ओर से रविवार को नमो मर्चेडाइज स्टाल लगाया गया। नमो स्टाल ने हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और पूरे दिन स्टाल पर भीड़भाड़ बनी रही।

loksabha election banner

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक विवेक महेश्वरी ने बताया कि नमो स्टाल पर उपलब्ध वस्तुएं आकर्षक होने के साथ-साथ आपकी नमामि गंगे योजना में भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। स्टॉल लगाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में नमो मर्चेडाइज के साथ जोड़ने की कोशिश हो रही है। राष्ट्र की सेवा के लिए नमो एप्प पर माइक्रो-दान के माध्यम से कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्थन और योगदान लिया गया। नमो एप्प के माध्यम से भी आनलाइन खरीददारी एवं पार्टी को सहयोग कर सकते हैं। स्टाल लगाने में भाजपा आईटी सेल के लोकसभा संयोजक रवि सिंह, जिला सहसंयोजक शचींद्र पांडेय व अंशू तिवारी, जिला टीम सदस्य अविनाश अग्रवाल व विकास जैन लोकसभा सहसंयोजक सम्यक जैन, विधानसभा संयोजक अमेठी सनी दूबे व मंडल संयोजक जायस सिद्धांत जैन का सहयोग सराहनीय रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.