जन विरोधी है भाजपा सरकार की नीतियां
अमेठी : आम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। उसी तरह राजनैतिक पार्टियां भी आम जनों मे
अमेठी : आम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। उसी तरह राजनैतिक पार्टियां भी आम जनों में पकड़ बनाने के लिए सक्रिय हो रही है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस ने नगर सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें वर्तमान प्रदेश व केंद्र की सरकार की खामियां गिनाई।
जिला मुख्यालय के माधवपुर मोहल्ले में एक बारात घर में नगर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी व कथनी में बहुत फर्क है। इस सरकार ने केवल गरीबों व किसानों के साथ छलावा किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नरायण मिश्र ने कहा कि यह सरकार केवल जुमले बाजों की सरकार है। इस सरकार में गरीब तबके व छोटे व्यापारियों का शोषण हो रहा है। अग्रहरि समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद वैश्य ने कहा कि भाजपा केंद्र में सरकार बनाने से पहले महंगाई कम करने की बात कह रही थी, किंतु पहले की अपेक्षा कई गुना महंगाई हो गई है। बावजूद इसके सरकार चुप बैठी है। सरकार की खामोशी का दंश भोली भाली जनता झेल रही है। नगर सम्मेलन के आयोजक नगर अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह सोनू के साथ, न्याय पंचायत अध्यक्ष कटरा लालगंज जगन्नाथ यादव, अच्छेलाल सिंह, रमन सोलंकी समेत नगर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।