Move to Jagran APP

राहुल गांधी के आगमन से पहले अमेठी पहुंचे भाजपा महामंत्री सुनील बंसल

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने आज अमेठी में भाजपा के विधायक तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही अमेठी में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 03:29 PM (IST)
राहुल गांधी के आगमन से पहले अमेठी पहुंचे भाजपा महामंत्री सुनील बंसल
राहुल गांधी के आगमन से पहले अमेठी पहुंचे भाजपा महामंत्री सुनील बंसल

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आगमन से पहले ही आज भारतीय जनता पार्टी ने यहां राजनीति का ताप बढ़ा दिया है। भाजपा महामंत्री ने आज अचानक अमेठी का दौरा किया है।

loksabha election banner

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने आज अमेठी में भाजपा के विधायक तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही अमेठी में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे के आवास पर आयोजित इस बैठक में राज्यमंत्री सुरेश पासी, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, तिलोई विधायक मयंकेश्वर सिंह तथा पार्टी के जिला तथा शहर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

सुनील बंसल लोकसभा 2019 से पहले हर बड़े लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही सभी विधायकों के साथ बैठक कर पार्टी की रणनीति से अवगत कराना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं को एक बार फिर वोटरों को जोडऩे, छूटे लोगों को वोटर बनाने और उनसे नियमित संवाद बनाने के लिए कहा जा रहा है। आज भी बैठक में सुनील बंसल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जुडऩे को कहा। सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव आयोग का मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक जून से शुरू हो चुका है, जो 10 अगस्त चलेगा। इस अभियान में हमें भी साथ देना है। क्षेत्रीय स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर, मंडल स्तर पर मतदाता प्रमुख बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपनी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.