Move to Jagran APP

भाजपा ने ही किया सबका विकास

अमेठी कस्बा स्थित माते श्री सदन सभागार में बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का अ

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM (IST)
भाजपा ने ही किया सबका विकास
भाजपा ने ही किया सबका विकास

अमेठी: कस्बा स्थित माते श्री सदन सभागार में बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

जिसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य रहे।

आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार किया है।

भाजपा के प्रदेश महा मंत्री ने कहा कि मोदी जी की बढ़ती ख्याति से विपक्षी दल बौखला गए है। कोरोना महामारी में गरीब भूखा न रहे। इसके लिए अब तक अस्सी करोड़ गरीबों को राशन निश्शुल्क वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के क्षेत्र में हम बहुत आगे बढ़ गए हैं। हम दूसरे देशों को दवा की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना सहित अन्य तमाम सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

घोषणा पत्र के वादों पर केंद्र व राज्य सरकार खरी उतरी है। प्रदेश महा मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बने यही हम सबका सपना है।

भाजपा के दया शंकर यादव ने कहा कि साढ़े चार साल बीत चुके हैं। जो विकास हुआ है। वह भाजपा सरकार की देन है। अन्य सरकार ने जनता के साथ धोखा देने का काम किया है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम क्रंतिकारी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ ही प्रबुद्धजन को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपमा सरोज,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डा. प्रज्ञा बाजपेयी,प्राचार्य प्रज्ञा त्रिपाठी,पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष राम अंजोर पाल ई. संजय सिंह सीटेड,मान सिंह राठौर,राजेंद्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष राम उजागिर तिवारी,रशिम यादव,गिरीश शुक्ला,राजेंद्र पासी,गीता सिंह,राघवेंद्र तिवारी,सूर्यभान गिरि,राचीन सिंह मंडल अध्यक्ष,नकक्षेद दुबे,सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.