Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

अमेठी : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने केक काटकर दीर्घायु ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM (IST)
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

अमेठी : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर जिले भर में कंबल वितरण व महिला कांग्रेसियों द्वारा साड़ी वितरण किया गया।

prime article banner

शाहगढ़ के पूरे सिवान में सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने किया। शिविर में ग्राम प्रधान राम प्रताप पांडेय भी मौजूद रहे। दक्खिन गांव में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर रमन सोलंकी, शत्रुघन सिंह, रामदत्त यादव, सदाशिव, मनोज, कप्तान सिंह, विजय पाल उपस्थित रहे। गौरीगंज के सुभावतपुर में जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व प्रवक्ता अनिल सिंह द्वारा जरुरतमंदों में कंबल वितरण किया गया, जबकि महिला काग्रेस अध्यक्ष पुष्पा दुबे द्वारा दयालापुर गाव में महिलाओं को साड़ी भेंट की। गौरीगंज में ब्लाक अध्यक्ष शिवशकर पासी द्वारा 500 गरीबों को कं बल वितरण किया गया। वितरण में मो. सुलतान, कमलाकर मिश्रा, अच्छेलाल सिंह, अवनीश मिश्र सेनानी, ताहिर फारूकी उपस्थित रहे। जामों ब्लाक अध्यक्ष राजकरन तिवारी द्वारा 600 कंबल वितरण हुआ। अशोक दुबे विस प्रभारी, रवी तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। मुसाफि रखाना ब्लाक अध्यक्ष कृ पाशकर सिंह द्वारा 400 कंबल वितरण किया गया। भेंटुआ के ब्लाक अध्यक्ष कृ पाशकर यादव द्वारा 300 कंबल वितरित किया गया। संग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष हीरामणि कनौजिया द्वारा कंबल वितरण किया गया। अमेठी ब्लाक अध्यक्ष अशोक शुक्ला द्वारा 300 कंबल वितरण किया गया। फुरसतगंज में बहादुरपुर ब्लाक अध्यक्ष इंद्रप्रसाद माली के द्वारा कंबल बाटे गए। इस मौके पर यदुवेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंघल, बृजनाथ त्रिपाठी, राजू गूजर, लल्ला वर्मा, समर यादव, राम आधार पासी, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। तिलोई ब्लाक अध्यक्ष श्रीपाल द्वारा 300 कंबल वितरण किया गया। सिंहपुर में ब्लाक अध्यक्ष अजहरुल हक के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर चौधरी वहाज अख्तर, लतीफ, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे। जगदीशपुर ब्लाक अध्यक्ष रिफ ाकत रसूल, बाजारशुकु ल ब्लाक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 700 कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, विधानसभा प्रभारी हाजी महबूब खा, मो. रफ क, अल्लू मिया, सलाहुद्दीन खान, मेराज अहमद, सूर्यभान पांडेय, मज्जन बाबू, अजय तिवारी, फ रहत अली, विनय सिंह, शुजाअत अली, सुरेश सिंह, रामेश्वर पासी, मुख्तार सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-सैंकड़ों समर्थकों के साथ राजू पंडित कांग्रेस में हुए शामिल

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा व सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे ने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव पंडित को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने पार्टी की रीतियों-नीतियों पर विश्वास करते हुए पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर जगदीश पीयूष, प्रवक्ता अनिल सिंह, सर्वेश सिंह, आदित्य सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.