Move to Jagran APP

अमित शाह के शो से पहले अमेठी में सेंध, कांग्रेसी जंगबहादुर सिंह हुए भाजपाई

गौरीगंज में पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह ने कहा कि आम चुनाव हारने के बाद भी यहां पर दीदी स्मृति ईरानी ने अनेक योजनाओं को संचालित कराकर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का काम किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Oct 2017 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 11:19 AM (IST)
अमित शाह के शो से पहले अमेठी में सेंध, कांग्रेसी जंगबहादुर सिंह हुए भाजपाई
अमित शाह के शो से पहले अमेठी में सेंध, कांग्रेसी जंगबहादुर सिंह हुए भाजपाई

अमेठी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के आज कांग्रेस के गढ़ अमेठी में आगमन से पहले ही भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता जंगबहादुर सिंह ने कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा को अमेठी में विकास करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठन की क्षमता व विकास के पथ पर आगे ले जा रहा है। यही नहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार देश को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह

गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह ने कहा कि आम चुनाव हारने के बाद भी यहां पर दीदी स्मृति ईरानी ने अनेक योजनाओं को संचालित कराकर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी

मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और आज ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विगत 12 वर्षों में केंद्र सरकार होने के बावजूद अमेठी में विकास की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें: भाजपा गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के मामले में फेल : मायावती

अमेठी की पहचान टूटी सड़कें बनी हुई हैं। इसके साथ ही लगभग 54 प्रधानों के साथ ही दर्जनों बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

वहीं, शाहगढ़ ब्लाक की सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिंह ने भी दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.