साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत
अमेठी : वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन में फैलाने व पूर्व की सपा सरकार की योज
अमेठी : वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन में फैलाने व पूर्व की सपा सरकार की योजनाओं का गुणगान करने के लिए सायकिल यात्रा निकाली गई है। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव व पूर्व प्रत्याशी विधान सभा तिलोई एवं जिला कोषाध्यक्ष जैनुल हसन की अगुवाई में जिले की सीमा पर साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों, किसानों व असहाय लोगों के खिलाफ है। इस सरकार में महंगाई के साथ-साथ जन विरोधी योजनाएं संचालित हो रही है, जो जनता के साथ छलावा है। पूर्व प्रत्याशी तिलोई एवं कोषाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है। ऐसे में सभी सपाई कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार विरोधी नीतियों को फैलाये। साइकिल रैली का स्वागत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने दरपीपुर में किया स्वागत : गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने वाराणसी से लखनऊ जा रही सपा साइकिल जन जागरूकता रैली का गौरीगंज विधानसभा के दरपीपुर गांव के पास स्वागत किया। वह स्वयं उनके साथ शामिल में क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली में शामिल सभी मऊ गांव स्थित बजरंग सिंह महाविद्यालय में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को रवाना होंगे।