सपा ने कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान
संसू, अमेठी : सपा नेताओं ने आरआरपीजी कालेज के सामने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। सपा
संसू, अमेठी : सपा नेताओं ने आरआरपीजी कालेज के सामने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर डिग्री कालेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
समाजवादी छात्र जागरूकता अभियान के जिला प्रभारी अखिलेश यादव की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में छात्रों और नौजवानों के हित में बहुत सारे कार्य हुए हैं। इन कार्यो के बारे में छात्र-छात्राओं को पंफ्लेट वितरित कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छात्र सभा प्रदीप यादव ने की। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पिंटू यादव ने किया था। इस अवसर पर विनोद सिंह, अनुज सिंह, जय सिंह यादव, रिंकू सिंह, विजय यादव, डीके यादव, अरुण यादव सहित तमाम छात्र नेता मौजूद रहे।