Move to Jagran APP

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अमेठी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में पूरे जि

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:06 AM (IST)
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अमेठी : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया और उनके द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया। जायस में नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोज त्रिपाठी शामिल हुई।

loksabha election banner

कार्यक्रम में घनश्याम महेश्वरी,मंडल अध्यक्ष भानु सोनकर, विवेक महेश्वरी, अशोक जैन, पुलकित महेश्वरी, सिद्धांत जैन आदि मौजूद रहे। भादर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उपमा सरोज, मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाजारशुकुल में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह के नेतृत्व में जैनबगंज स्थित हनुमान मंदिर पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महेंद्र शुक्ल, राजेश पाडेय, संतोष शुक्ल, बब्बे सिंह, राजू सोनकर, विश्वनाथ, संजय शुक्ल, डा. बृजमोहन यादव आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगदीशपुर में जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विश्वकर्मा मंडल ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामअंजोर पाल की अगुवाई में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष शंकर दयाल श्रीवस्तव, नकक्षेद दुबे, कुक्कू उपाध्याय सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.