Move to Jagran APP

पशुओं में हो रहे गंभीर स्किन रोग

- किसानों ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:01 AM (IST)
पशुओं में हो रहे गंभीर स्किन रोग
पशुओं में हो रहे गंभीर स्किन रोग

अमेठी : किसान की गाय में लंपी स्किन वायरस की सूचना मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। किसान की ओर से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत होने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने गांव पहुंचकर पशुओं की जांच की। संग्रामपुर के पूरे रामाचौहान मजरे पुन्नपुर निवासी शैलेंद्र सिंह दुग्ध किसान हैं। दूध की बिक्री ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। तीन दिन पहले किसान की गाय लंपी स्किन वायरस का शिकार हो गई। पूरे शरीर में धब्बे का निशान बन गया है। यह बीमारी पशुओं में तेजी से फैलती है। संग्रामपुर पशु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मेहर सिंह ने बताया कि इस बीमारी में जानवर भोजन नहीं करता। बुखार आता है, चलने में काफी दिक्कत होती है। शरीर दर्द सहित कई लक्षण होते है। इसके बचाव के लिए पहली प्राथमिकता अन्य जानवरों को बीमार जानवर से अलग कर दिया जाए। पीड़ित जानवरों को विटामिन युक्त भोजन दिया जाय और साफ सुथरे स्थान पर रखा जाए। बीमारी से जानवर के शरीर में गांठ बन जाती है। चमड़ी कट जाती है और शरीर मे घाव हो जाता है। गांव की रेनू सिंह, सुनील सिंह की गायो में इस बीमारी के लक्षण मिले थे। स्थानीय पशु अस्पताल से आई टीम के इलाज से पशुओं के स्वास्थ्य में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। इसके बाद किसान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. जनार्दन प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह ने गाय को चेक किया। किसानों को आश्वासन दिया कि यह पैपिलोमा है। जो स्किन की बीमारी है। लंपी नहीं है। इसका संपूर्ण इलाज संभव है। स्थानीय चिकित्सक को आवश्यक सुझाव दिये गये हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.